औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

मारपीट की जांच करने गए पुलिस कर्मियों पर हमला, एक सिपाही घायल : दो आरोपी हिरासत में

औरैया | 30-Oct-2025 07:09 AM | 261 |
औरैया
दो आरोपी हिरासत में

मारपीट की जांच करने गए पुलिस कर्मियों पर हमला, एक सिपाही घायल – दो आरोपी हिरासत में

अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम डुहल्ला में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मारपीट की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ ही गांव के दबंगों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। इस घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और गांव में सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को डुहल्ला गांव निवासी शिवम पुत्र स्व. हरीशंकर ने थाना अछल्दा में गांव के ही अभिषेक, विकास और ज्ञानचंद्र के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी थी। इस मामले की जांच के लिए बुधवार सुबह सिपाही कमलेश कुमार और अश्विनी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पीड़ित शिवम भी वहां मौजूद था। तभी आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही शिवम के साथ दोबारा अभद्रता शुरू कर दी।

जब पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस से भी उलझना शुरू कर दिया और देखते ही देखते सिपाही कमलेश कुमार के साथ मारपीट कर दी। हमले में सिपाही घायल हो गया। साथी सिपाही अश्विनी ने तत्काल घटना की जानकारी थाना अछल्दा को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुनीत कुमार मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू, एरवाकटरा प्रभारी जीतमल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।

सीओ पुनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और शेष फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। पुलिसकर्मी पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ न कर सके।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.