औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल : औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव के सामने शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर

औरैया | 13-Oct-2025 12:16 AM | 261 |
औरैया
औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव के सामने शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव के सामने शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के राजपुर करन निवासी पुष्पेंद्र अपने पुत्र असित यादव (15) के साथ बाइक से चंद्रपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी सामने से फफूंद क्षेत्र के पूरनपुर निवासी सुमित (24) पुत्र मेंबर सिंह की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।

सूचना मिलते ही अछल्दा थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सुमित को अपनी गाड़ी से सीएचसी अछल्दा पहुंचाया। रास्ते में उसे एंबुलेंस में शिफ्ट कर सैफई रेफर किया गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार असित को परिजन इटावा लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही असित की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हुए हैं। एक युवक की मौत की जानकारी मिली है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.