औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

फाटक खुलने पर लगा जाम, आउटर पर 10 मिनट रुकी एक्सप्रेस ट्रेनें : अछल्दा रेलवे फाटक जाम, निजामुद्दीन पटना एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, मालगाड़ी रोकी गई,

औरैया | 14-Oct-2025 08:13 PM | 261 |
औरैया
अछल्दा रेलवे फाटक जाम, निजामुद्दीन पटना एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, मालगाड़ी रोकी गई,

फाटक खुलने पर लगा जाम, आउटर पर 10 मिनट रुकी एक्सप्रेस ट्रेनें

अछल्दा रेलवे फाटक जाम, निजामुद्दीन पटना एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, मालगाड़ी रोकी गई, 

 

अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित 13-बी फाटक पर सोमवार की शाम जाम के कारण ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 5 बजकर 40 मिनट पर गेटमैन द्वारा फाटक खोला गया, जिसके बाद दोनों ओर से वाहनों की भीड़ एक साथ फाटक पार करने लगी। मोटरसाइकिल, साइकिल, पैदल यात्री और भारी वाहन सभी ने नियमों को ताक पर रखकर उल्टी दिशा में वाहन लगा दिए, जिससे देखते ही देखते फाटक पर भीषण जाम लग गया।

जाम इतना घना हो गया कि गेटमैन फाटक बंद नहीं कर सका। इस दौरान इटावा से कानपुर की दिशा में जा रही निजामुद्दीन–पटना एक्सप्रेस व गोमती एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। साथ ही कानपुर से इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी भी आउटर पर खड़ी रही।

स्थिति बिगड़ने पर गेटमैन ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना पर स्टेशन मास्टर ने थाना अछल्दा को अवगत कराया। कुछ ही देर में थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ कांस्टेबल के साथ मिलकर जाम में फंसे वाहनों को एक-एक कर हटवाया। लगभग 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क का जाम खुल सका।

शाम 5 बजकर 53 मिनट पर फाटक को बंद कर दिया गया और 10 मिनट बाद निजामुद्दीन–पटना एक्सप्रेस तथा मालगाड़ी को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान रेल यातायात करीब 10 मिनट प्रभावित रहा जबकि राहगीरों को लगभग आधा घंटा परेशानी झेलनी पड़ी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस फाटक पर आए दिन इसी तरह का जाम लगता रहता है क्योंकि लोग जल्दबाजी में ट्रेनों के आने-जाने के समय भी नियमों का पालन नहीं करते। वहीं पुलिस ने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने इसके लिए फाटक के दोनों ओर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने की बात कही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.