औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

प्रवासी मजदूरों के साथ मनाई गई दीपावली, ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन ने बांटे उपहार : दीपावली उत्सव, प्रवासी मजदूर, ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन, जय ईट उद्योग, रामपुर वैश्य, कुलजीत त्रिपाठी, नवीन पाल, वैभव दीक्षित

औरैया | 20-Oct-2025 01:14 PM | 261 |
औरैया
दीपावली उत्सव, प्रवासी मजदूर, ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन, जय ईट उद्योग, रामपुर वैश्य, कुलजीत त्रिपाठी, नवीन पाल, वैभव दीक्षित

प्रवासी मजदूरों के साथ मनाई गई दीपावली, ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन ने बांटे उपहार

 

दीपावली उत्सव, प्रवासी मजदूर, ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन, जय ईट उद्योग, रामपुर वैश्य, कुलजीत त्रिपाठी, नवीन पाल, वैभव दीक्षित

 

अछल्दा (औरैया)। आज दीपावली के शुभ अवसर पर रामपुर वैश्य स्थित जय ईट उद्योग परिसर में दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उद्योग में कार्यरत प्रवासी मजदूर भाइयों के साथ ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। फाउंडेशन की ओर से सभी मजदूरों को राशन सामग्री, मिष्ठान  उपहार स्वरूप  वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलजीत त्रिपाठी, नवीन पाल और वैभव दीक्षित ने संयुक्त रूप से मजदूरों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को एक-दूसरे के साथ खुशी बाँटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर हमारे समाज की रीढ़ हैं, जो अपने परिश्रम से उद्योगों को आगे बढ़ाते हैं। दीपावली जैसे त्यौहार पर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही असली उत्सव का उद्देश्य है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने दीप जलाकर माँ लक्ष्मी की आराधना की और सभी के लिए समृद्धि व सुख-शांति की कामना की। मजदूर भाइयों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक यादगार दीपावली रही, क्योंकि उन्हें अपने घर से दूर रहकर भी अपनापन महसूस हुआ। कार्यक्रम के अंत में मिठाई और फुलझड़ी के साथ दीपावली उत्सव संपन्न हुआ।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.