औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

अछल्दा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन, पावन प्रज्ञापुराण कथा ने जगाई आध्यात्मिक चेतना : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा मेला ग्राउंड अछल्दा में चल रहा है राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

औरैया | 09-Nov-2025 11:49 AM | 311 |
औरैया
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा मेला ग्राउंड अछल्दा में चल रहा है राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

औरैया(अछल्दा):– अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में नगर अछल्दा के मेला ग्राउंड में 51 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को महायज्ञ के दूसरे दिन सायंकालीन 6 बजे से पावन प्रज्ञापुराण कथा का श्रवण कराया गया। कथा में श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सहभागिता की।

कार्यक्रम में श्री राम तपस्या आचार्य जी टोली नायक के रूप में, श्री प्रमोद पांडे जी सहायक टोली नायक, श्री अर्पित पांडे जी युग गायक, श्री अर्पित सिंह जी युग बाधक तथा श्री घनश्याम जी सारथी की भूमिका में उपस्थित रहे। इनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोनी, लायक सिंह, अखिलेश शर्मा, सौरभ पोरवाल और संजय बाथम सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है, वहीं महिला मंडल द्वारा भजन व सामूहिक जप ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।

गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में एकता, राष्ट्रप्रेम और संस्कारों के उत्थान का संदेश देता है। महायज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्रवासियों ने राष्ट्र की समृद्धि और शौर्य की कामना की।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.