औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

औरैया में खाली प्लॉट में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू : औरैया आग, मोहल्ला गोविंद नगर, पटाखे की चिंगारी, फायर ब्रिगेड, सदर कोतवाल राजकुमार सिंह

औरैया | 12-Oct-2025 08:01 AM | 261 |
औरैया
औरैया आग, मोहल्ला गोविंद नगर, पटाखे की चिंगारी, फायर ब्रिगेड, सदर कोतवाल राजकुमार सिंह

औरैया में खाली प्लॉट में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

 

औरैया आग, मोहल्ला गोविंद नगर, पटाखे की चिंगारी, फायर ब्रिगेड, सदर कोतवाल राजकुमार सिंह

 

औरैया जनपद से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अज्ञात कारणों से लगी आग ने पूरे मोहल्ले में हड़कंप मचा दिया। यह घटना शुक्रवार देर शाम सदर क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर की है। यहां एक खाली पड़े प्लॉट में रखी फल की क्रेटों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास धुआं फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, वहीं किसी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना पर सदर कोतवाल राजकुमार सिंह तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी कुछ ही देर में पहुंच गई। पुलिसकर्मियों और फायर कर्मियों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पास में फोड़े जा रहे पटाखों की चिंगारी खाली प्लॉट में रखी क्रेटों पर जा गिरी, जिससे आग लग गई।

हालांकि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आसपास रखे कुछ सामान जलकर राख हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती तो आग पास के घरों तक भी पहुंच सकती थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दीपावली जैसे पर्वों के दौरान पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

इस घटना से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.