Varanasi News : वाराणसी में सेक्स रैकेट का खुलासा : चितईपुर होम स्टे से पकड़े गए युवक-युवतियां
वाराणसी। महादेव की नगरी काशी में अधर्म का खेल लगातार खतरनाक रूप लेता जा रहा है। धर्म और संस्कृति के लिए विख्यात वाराणसी अब सेक्स रैकेट के खुलासों से शर्मसार हो रहा है। पुलिस के प्रयासों के बावजूद जिस्मफरोशी का यह काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा।
ताज़ा मामला चितईपुर इलाके का है, जहां एक पॉश कॉलोनी के बीच बने होम स्टे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस की छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि यहां बाकायदा ऑनलाइन बुकिंग होती थी। पैसों की लालच में कई अच्छे घरों की लड़कियां और महिलाएं भी इस धंधे में शामिल पाई गईं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि केवल एक महीने के भीतर पुलिस ने वाराणसी के अलग-अलग इलाकों में करीब 50 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान 150 से अधिक युवक-युवतियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट का जाल बेहद संगठित तरीके से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैलाया जा रहा है, जिससे इसे पूरी तरह खत्म करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस तरह के होटलों और होम स्टे पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने होम स्टे संचालकों और रैकेट चलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबरें
भाजपा वाराणसी महानगर द्वारा “रंगोत्सव – 2026” का भव्य आयोजन : पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
वाराणसी न्यूज़काशी में शिव बारात में नजर आए ऐक्टर संजय मिश्रा : बनारसियों ने पूछा, का गुरू कइसन लगल बनारस
वाराणसी न्यूज़बनारस के कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी : धमकी मिलने के बाद प्रशासन ऐक्शन मोड में
वाराणसी न्यूज़इस तरह तो नहीं साफ़ हो पाएगी गंगा - हो गया है बुरा हाल : वाराणसी प्रशासन नहीं ले रहा सुध
वाराणसी न्यूज़Varanasi : कचहरी में वकीलों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा : कई सिपाही घायल, CCTV फुटेज सामने आया
वाराणसी न्यूज़