वाराणसी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / वाराणसी
🚨 Breaking News | वाराणसी

भाजपा वाराणसी महानगर द्वारा “रंगोत्सव – 2026” का भव्य आयोजन : पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

वाराणसी | 14-Mar-2026 10:09 PM | 546 |
वाराणसी
पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर द्वारा कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं आपसी स्नेह को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “रंगोत्सव – 2026 (कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह)” का भव्य आयोजन शनिवार, 14 मार्च 2026 को सायं 5:00 बजे सिटी गार्डेन, अन्धरापुल, वाराणसी में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ.

कार्यक्रम में महानगर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. इस अवसर पर संगठन के पूर्व महानगर अध्यक्षों एवं वर्तमान मंडल अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र पहनाकर महानगर अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, गायक मासूम अली एवं उनकी टीम द्वारा होली गीत एवं चैती सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए. इसके बाद कवि चकाचक ज्ञानपूरी एवं दमदार बनारसी ने अपने हास्य कविताओं से लोगों को खूब हंसाया. इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए सप्रेम स्वरुचि भोज की व्यवस्था भी की गई.

इसके पहले सभा स्थल पर प्रवेश करने वाले सभी लोगों को चंदन का टीका लगाया गया. महिलाओं की टीम द्वारा गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गई, एवं लोगों पर इत्र का छिड़काव किया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान शहनाई वादक प्यारे एवं उनकी टीम द्वारा प्रवेश द्वार पर शहनाई वादन होता रहा.

महानगर अध्यक्ष द्वारा पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कपूर, रामगोपाल मोहले एवं विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया. सम्मान के क्रम में ही महानगर के सभी 13 मंडल अध्यक्षों को भी स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से महानगर अध्यक्ष ने सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले मंडल अध्यक्षों में अनुराग शर्मा, अतुल सिंह, बबलू सेठ, जितेंद्र पटेल, मनोज सोनकर, मुकेश गुप्ता, प्रीति सिंह, राजेश कुशवाहा, सोमनाथ यादव, तारकेश्वर गुप्ता, विवेक पाण्डेय, दिलीप चौहान, राजीव सिंह रहे.

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, आशा गुप्ता, केदारनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, डॉक्टर शिवनाथ यादव, सुधीर मिश्रा, निर्मला सिंह पटेल, शिवशरण पाठक, शशि प्रकाश मिश्रा, प्रोफेसर शोभनाथ यादव, नम्रता चौरसिया आदि रहे. कार्यक्रम का संचालन विनोद गुप्ता ने किया.

व्यवस्था की दृष्टि से कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई थी, उनमें आत्मा विश्वेश्वर, मधुकर चित्रांश, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुप सिंह, मनोज भारद्वाज, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, प्रदीप जायसवाल, राहुल सिंह, अजय गुप्ता, अवधेश राय, अनिल उपाध्याय, योगेश वर्मा, राकेश जायसवाल, कुंवरकांत सिंह, जेपी सिंह, रनजय सिंह, अखिलेश सिंह सनी, राजेंद्र सिंह पटेल, विनोद भारद्वाज, रतन नारायण सिंह, संजय कुमार, सुरेश, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, कुसुम सिंह पटेल, नेहा कक्कड़, अनीशा शाही, रीना पत्रों, गीता शास्त्री, पूजा दीक्षित, साधना पाण्डेय, नवीन कपूर, अनिल तिवारी, प्रमोद यादव मुन्ना, पिंटू जायसवाल, सुभाष गुप्ता, विनोद चौहान, विनय सिंह, अवनीश पाण्डेय, ओम तिवारी, किशोर सेठ, अशोक पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय रहे.

वाराणसी - रिपोर्टर विकास कुमार

अन्य खबरें

SUSHRUTACON 2.0 : नीमा सर्जिकल सोसाइटी द्वारा आयुर्वेदिक सर्जनों के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप और CME का आयोजन

वाराणसी न्यूज़

काशी में शिव बारात में नजर आए ऐक्टर संजय मिश्रा : बनारसियों ने पूछा, का गुरू कइसन लगल बनारस

वाराणसी न्यूज़

काशी विश्वनाथ धाम: बाबा विश्वनाथ की हल्दी और मेहंदी की रस्म संपन्न, भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ : भक्तों ने बाबा विश्वनाथ को लगाई हल्दी

वाराणसी न्यूज़

बनारस के कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी : धमकी मिलने के बाद प्रशासन ऐक्शन मोड में

वाराणसी न्यूज़

इस तरह तो नहीं साफ़ हो पाएगी गंगा - हो गया है बुरा हाल : वाराणसी प्रशासन नहीं ले रहा सुध

वाराणसी न्यूज़

Varanasi : कचहरी में वकीलों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा : कई सिपाही घायल, CCTV फुटेज सामने आया

वाराणसी न्यूज़

Varanasi News : वाराणसी में सेक्स रैकेट का खुलासा : चितईपुर होम स्टे से पकड़े गए युवक-युवतियां

वाराणसी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.