टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम : उनियारा-गुलाबपुरा नेशनल हाइवे 148D पर चतरपुरा नाडी के पास हुआ हादसा

टोंक | 16-Dec-2025 12:08 AM | 377 |
टोंक
उनियारा-गुलाबपुरा नेशनल हाइवे 148D पर चतरपुरा नाडी के पास हुआ हादसा

उनियारा. क्षेत्र के उनियारा-गुलाबपुरा नेशनल हाइवे 148D पर चतरपुरा नाडी के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान सचिन मीणा और नरेश मीणा के रूप में हुई है, जो उनियारा थाना क्षेत्र के चतरपुरा गांव के ही निवासी थे। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

​थानाधिकारी पहुंचे मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही उनियारा थानाधिकारी कप्तान सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर उनियारा राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

चालक हिरासत में, वाहन जब्त

हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को हटवाकर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है। वहीं, पुलिस ने कार चला रहे ड्राइवर और उसमें सवार व्यक्ति को डिटेन (हिरासत में) कर लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।

एक ही गांव के थे दोनों युवक

मृतक सचिन और नरेश एक ही गांव (चतरपुरा) के निवासी थे। एक साथ गांव के दो नौजवानों की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, वहां मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जन्मदिन का सामान लेने आये थे.

मृतक सचिन तीन बहिनों मे अकेला भाई था और पलाई राजकीय विद्यालय की कक्षा 9 का छात्र था. वही नरेश के 2 भाई और तीन बहिने है जिसमे इसका बड़ा भाई पहले ही बीमार है.

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.