बारिश के पानी की निकासी बंद होने से किसानों के खेतों में भरा पानी : उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बनेठा (आनंद शर्मा) बनास नदी के समीप ईसरदा बांध की पाल निर्माण के होने से पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है। जिससे पानी खेतों में भरा हुआ है। जिससे पीडित किसानों ने कई खेतों में भरे हुए पानी की निकासी की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उपखंड अधिकारी पूजा मीणा को सौंपे गए हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बदरी लाल माली, फून्दी लाल, कैलाश चंद, गणेश माली सहित दो दर्जन काश्तकारों ने बताया कि ईसरदा मुख्य बांध की पाल की दीवार का निर्माण हो जाने के कारण वर्षा के पानी की निकासी नहीं हो रही है। बरसात का पानी इकट्ठा होकर निकासी नहीं होने के कारण खेतों में भर गया है। जिससे कहीं खेतों में उगी हुई फसल चौपट होने के कगार पर आ गई है। बरसाती पानी के स्थाई रूप से पानी निकासी की मांग को लेकर किसानों ने पाल की दीवार के पास नाला निर्माण कर निकासी करवाने की मांग की है। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद एसडीएम पूजा मीणा ने शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
अन्य खबरें
मानवता शर्मसार: पलाई में दो गज जमीन के लिए तरसा शव : श्मशान के भीतर अतिक्रमण और बिजली का जाल
टोंक न्यूज़ककोड़ में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : पुलिस रिमांड पर चल रहा आरोपी
टोंक न्यूज़उनियारा में बजरी माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी : पुलिस उपाधीक्षक का 'जीरो टॉलरेंस' प्लान:
टोंक न्यूज़श्री गांधी गौशाला के मकर संक्रांति महोत्सव का आगाज : प्रथम निमंत्रण भगवान अन्नपूर्णा गणेश को अर्पित
टोंक न्यूज़