टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

देवली-उनियारा: मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित : 20 हजार से ज्यादा नाम हटाए, अब 2.88 लाख मतदाता

टोंक | 17-Dec-2025 04:04 AM | 377 |
टोंक
20 हजार से ज्यादा नाम हटाए, अब 2.88 लाख मतदाता

टोंक (उनियारा.)विधानसभा क्षेत्र देवली-उनियारा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद निर्वाचन विभाग ने सोमवार को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहाँ सूची से 20 हजार से अधिक नाम हटा दिए गए हैं।

बैठक में दलों को दी जानकारी

मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी पूजा मीणा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक आवश्यक बैठक की। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

आंकड़ों पर एक नजर

बैठक में जानकारी दी गई कि विधानसभा क्षेत्र में पहले कुल 3,09,326 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण अभियान के दौरान मृत, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि (Duplicate Entries) वाले 20,642 मतदाताओं के नाम सूची से हटा (विलोपित) दिए गए हैं। इन नामों के हटने के बाद अब विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,88,684 रह गई है।

​संदेहास्पद मतदाताओं को देने होंगे दस्तावेज

विभाग ने बताया कि जांच के दौरान 2,764 मतदाता ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिनके स्वयं के या उनके माता-पिता/दादा-दादी के नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं पाए गए हैं। ऐसे मतदाताओं को अपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज जमा करवाने होंगे।

15 जनवरी तक जुड़वा सकते हैं नाम

प्रशासन ने आम जनता को राहत देते हुए बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है, या उन्हें किसी नाम पर आपत्ति है, तो वे 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वे अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन माध्यम से भी फॉर्म भर सकते हैं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.