बेटियां सीख़ रही आत्मरक्षा के गुर : लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण मे ले रही प्रशिक्षण, सीख रही साइबर फ्रॉड से भीं बचने के तरीके
उनियारा (आनंद शर्मा)राजकीय महाविद्यालय उनियारा टोंक में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर प्राचार्य डॉ पानमल पहाड़िया की अध्यक्षता मे चलाया जा रहा है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं राजस्थान कम्युनिटी पुलिस टोंक के सहयोग से यह शिविर संचालित किया जा रहा है शिविर में हेड कांस्टेबल अंजना चौधरी, हेड कांस्टेबल हेमराज चौधरी, कांस्टेबल प्रशिक्षक आशा एवं कांस्टेबल बिना एवं सरिता के द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है राजस्थान सरकार द्वारा छात्राओं की सुरक्षा के प्रति तैयार करने की दिशा में यह एक अनूठी पहल है. आज प्रशिक्षक सरिता द्वारा छात्राओं को अचानक हमला होने पर स्वयं की सुरक्षा करने एवं ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए अटैक करने की कई तकनीक सिखाई गई। छात्राओं को लेग थ्रो, नेक थ्रो,शोल्डर थ्रो,बालों पे हमले से स्वयं का बचाव ,दीवार से चिपकाने पर स्वयं को बचाने , विभिन्न पंच एवं हमले के कई अनेक दांवपेच छात्राओं को सीखाए गए। शिविर में छात्राओं को सिखाया जा रहा है कि वह साइबर फ्रॉड से किस प्रकार से बचे रहे किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल से सतर्क रहें,अनजान व्यक्ति की बातों में ना आए। तकनीकी के युग में तकनीक द्वारा होने वाले अपराधों के प्रति छात्राओं को सतर्क किया गया ।
रानी लक्ष्मी बाई केंद्र शिविर का संचालन प्रभारी श्रीमती दिव्या कुमारी मीणा द्वारा किया जा रहा है।रानी लक्ष्मीबाई केंद्र सदस्य सुश्री दिव्या मीणा ने बताया कि इस 24 दिवसीय शिविर में छात्राओं को पूर्व में अपराधों के प्रति कानूनी जानकारी, स्वास्थ्य एवं पोषण, प्राथमिक चिकित्सा, आपातकालीन स्थिति में बचाव, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास निर्माण , साइबर फ्रॉड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी व्याख्यान का आयोजन किया जा चुका है । पुलिस प्रशिक्षक टीम ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा की तकनीके बारीकी से सिखाते हुए उन्हें बताया कि सोते समय अपहरण या दुष्कर्म का प्रयास करने पर किस प्रकार स्वयं की रक्षा तुरंत की जाए।
रानी लक्ष्मी बाई केंद्र सदस्य आशीष यादव ने बताया कि छात्राएं शिविर में सीखने के प्रति अत्यंत उत्साही हैं एवं इससे छात्राओं के मनोबल एवं आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो रही है
अन्य खबरें
मानवता शर्मसार: पलाई में दो गज जमीन के लिए तरसा शव : श्मशान के भीतर अतिक्रमण और बिजली का जाल
टोंक न्यूज़ककोड़ में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : पुलिस रिमांड पर चल रहा आरोपी
टोंक न्यूज़उनियारा में बजरी माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी : पुलिस उपाधीक्षक का 'जीरो टॉलरेंस' प्लान:
टोंक न्यूज़श्री गांधी गौशाला के मकर संक्रांति महोत्सव का आगाज : प्रथम निमंत्रण भगवान अन्नपूर्णा गणेश को अर्पित
टोंक न्यूज़