शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

विहिप-बजरंग दल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन : उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

शाहजहाँपुर | 14-Sep-2025 04:21 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी और सदर बाजार क्षेत्र में हुए उपद्रव को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी से मिला। विभाग मंत्री अशनील सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि 12 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की थी। बावजूद इसके कुछ अराजक तत्वों ने सदर बाजार थाने के सामने जमावड़ा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान हिंदू धर्म विरोधी नारे लगाए गए और सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं व बजरंग दल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। विहिप ने मांग की है दंगा भड़काने का प्रयास करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से कर कठोर दंड दिया जाए।bभविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए। विहिप और बजरंग दल नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह, प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, महानगर मंत्री धर्मेंद्र, सह मंत्री प्रदीप प्रजापति, महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता, सतसंग प्रमुख रमेश कुमार, सुरेश व लखन शामिल रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.