शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

चार साल से अंधेरे में गोगेपुर चौराहा : हाई मास्ट लाइट बनी लापरवाही की मिसाल

शाहजहाँपुर | 18-Dec-2025 08:09 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
हाई मास्ट लाइट बनी लापरवाही की मिसाल

जैतीपुर / शाहजहांपुर (गढ़िया रंगीन)।

विकास और रोशनी के बड़े-बड़े दावों के बीच गोगेपुर चौराहा पिछले चार वर्षों से अंधेरे में डूबा हुआ है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को यह अंधेरा दिखाई नहीं दे रहा। गढ़िया रंगीन कस्बे के इस प्रमुख चौराहे पर स्थापित हाई मास्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है और आज तक किसी जिम्मेदार ने इसे दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई।

यह हाई मास्ट लाइट पूर्व सांसद कृष्णा राज के कार्यकाल में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और चौराहे को पूरी तरह रोशन करने के उद्देश्य से लगवाई गई थी। लेकिन आज यह सिर्फ प्रशासनिक उदासीनता और व्यवस्था की विफलता का प्रतीक बन चुकी है। शाम ढलते ही चौराहा घोर अंधेरे में चला जाता है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय ग्रामीण धर्मवीर, बृजेश, सलीम सहित अन्य लोगों का कहना है कि हाई मास्ट लाइट की मरम्मत को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिले। काम आज तक शून्य है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं, चोरी और आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों का सवाल है कि जब मंत्री, सांसद और विधायक मंचों से विकास के दावे करते नहीं थकते, तो गढ़िया रंगीन के इस अत्यंत महत्वपूर्ण चौराहे की अनदेखी क्यों की जा रही है? चार साल से बंद पड़ी हाई मास्ट लाइट यह साबित करती है कि सरकारी घोषणाओं और जमीनी हकीकत के बीच गहरी खाई है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जनहित को देखते हुए हाई मास्ट लाइट को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि गोगेपुर चौराहा फिर से रोशन हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.