शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर | 30-May-2026 07:17 PM | 425 |
शाहजहाँपुर
कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहांपुर। सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यालय में आयोजित कृषक गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती एवं फसल प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. एन.सी. गुप्ता ने पराली प्रबंधन पर जोर देते हुए किसानों से फसल अवशेषों को जलाने के बजाय मल्चर की सहायता से खेत में मिलाने की अपील की, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़े और प्रदूषण कम हो।

डॉ. एच.एच. खान ने कीट प्रबंधन के लिए धान और मक्का की फसलों में पक्षियों के बैठने हेतु ऊंचे अड्डे बनाने की सलाह दी। वहीं, डॉ. गौरव शर्मा ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ढैंचा, गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट और नाडेप कम्पोस्ट के उपयोग पर बल दिया।

कंपनी के निदेशक मुकेश दीक्षित ने आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए सामूहिक खेती, नियमित निगरानी और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था को आवश्यक बताया। गोष्ठी में क्षेत्र के अनेक किसानों ने भाग लेकर कृषि विशेषज्ञों से उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़

प्रशासन की चुप्पी में फल-फूल रहा अवैध खनन, भू-माफियाओं के हौसले बुलंद : प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक होता है अवैध खनन

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.