शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा के परिजनों की अवैध संपत्ति कुर्क : शाहजहांपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार मामलों में दर्ज मुकदमों के बाद उठाया गया कदम

शाहजहाँपुर | 09-Oct-2025 09:18 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
शाहजहांपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार मामलों में दर्ज मुकदमों के बाद उठाया गया कदम

शाहजहांपुर (जैतीपुर)।

जिले में बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा के परिजनों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन घोटाला तथा शराब एफडीआर घोटाले जैसे कई मामलों में नाम सामने आने के बाद शासन-प्रशासन ने यह कठोर कदम उठाया। इन मामलों में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। विवेचना के दौरान परिजनों की बेनामी व अवैध संपत्तियों का खुलासा हुआ था।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

कुर्की के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। संपत्तियों पर नोटिस चस्पा कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

मौके पर मुन्ना सिंह नवादा व उनके भाई ग्राम प्रधान अरबन सिंह भी उपस्थित रहे और प्रशासनिक टीम के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जिलाधिकारी का सख्त संदेश

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि —

“कोई भी व्यक्ति, चाहे उसका राजनीतिक या सामाजिक प्रभाव कितना भी बड़ा क्यों न हो, अवैध कमाई और घोटालों के परिणामों से बच नहीं सकेगा।”

यह कार्रवाई जिले में भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के खिलाफ प्रशासन की सख्त नीति का एक बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.