रविवार, 08 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
शाहजहाँपुर न्यूज़

खबर का असर: PHM News की खबर पर जागा प्रशासन मिलकिया में ₹3.05 करोड़ के शिलान्यास से खुशी : ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन, कांट क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद

ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन, कांट क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद
shahjahanpur-news-in-hindi

खबर का असर: PHM News की खबर पर जागा प्रशासन  मिलकिया में ₹3.05 करोड़ के शिलान्यास से खुशी 

शाहजहाँपुर। कांट ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मिलकिया में लंबे समय से जर्जर पुलिया और बदहाल रास्ते के कारण ग्रामीण दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे। गत 

2 सितंबर को एक युवक मोटरसाइकिल सहित जर्जर पुलिया से नहर में जा गिरा था  जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया था। इस जानलेवा समस्या को PHM News के संवाददाता भाई लाल ने प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था।

खबर का असर यह हुआ कि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लेकर शासन से इस समस्या के समाधान की मांग की। शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3.05 करोड़ रुपये की लागत वाली निर्माण परियोजना को स्वीकृति दे दी।

गुरुवार, 15 अक्टूबर को विधायक की मौजूदगी में वैदिक पूजन के साथ शिलान्यास संपन्न हुआ। परियोजना के तहत त्रिलोकपुर से सरथौली तक नहर की बाईं पटरी पर खड़ंजा मार्ग तथा मिलकिया व बाबरपुर गांव की क्षतिग्रस्त पुलियों का नवनिर्माण कराया जाएगा।

इस कार्य से किसानों छात्रों और दैनिक यात्रियों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। PHM News की सार्थक पत्रकारिता और खबर के असर पर ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया है।

bhai lal
bhai lal

C/O: Ram Singh, Village: Mikliya, Post: Kant, District: Shahjahanpur, State: Uttar Pradesh, PIN: 242001

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा