मतदान तैयारियों का ग्राउंड रियलिटी चेक : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गदियाना में बूथों का किया निरीक्षण
शाहजहाँपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को गदियाना मोहल्ला पहुंचकर मतदान तैयारियों का जायज़ा लिया। मंत्री ने चेतराम राम स्कूल के पास बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया, जहां प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा तैयारी और मतदाता सूची की स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से सीधी बातचीत कर मतदाता सूची के अपडेट, घर-घर सत्यापन, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं सहित सभी बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री खन्ना ने मतदाता सूची को खंगालते हुए कहा—
“किसी भी मतदाता को मतदान के दिन असुविधा न हो। बूथों पर सभी सुविधाएँ समय से पहले तैयार हो जाएँ, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है।”
इस दौरान भाजपा पार्षद पति छंगेलाल राठौर, सचिन सैनी, शैलेन्द्र सक्सेना व संजीव सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बूथ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा क्षेत्रीय स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी मंत्री को उपलब्ध कराई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि अधिकांश बूथों पर बेसिक सुविधाओं जैसे बिजली, पेयजल और शेड की व्यवस्था लगभग पूरी कर ली गई है।
निरीक्षण के बीच मंत्री ने गदियाना मोहल्ला क्षेत्र के निवासियों से भी बातचीत की। लोगों ने पानी, सड़क और सफाई व्यवस्था समेत कई स्थानीय मुद्दों को उनके सामने रखा। वित्त मंत्री ने सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि “सरकार जनसुविधाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और हर वास्तविक समस्या का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा।”
मंत्री ने अंत में लोगों से अपील की कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह तुरंत अपना नाम जुड़वाएं, क्योंकि “जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान हैं।”
अन्य खबरें
थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप
शाहजहाँपुर न्यूज़संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर न्यूज़फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर
शाहजहाँपुर न्यूज़