शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया पौधारोपण : इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, पार्षद पति रिंकू, पार्षद पति कृष्ण कुमार बिन्नू और पार्षद पति छंगेलाल राठौर भी मौजूद रहे

शाहजहाँपुर | 15-Sep-2025 03:20 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, पार्षद पति रिंकू, पार्षद पति कृष्ण कुमार बिन्नू और पार्षद पति छंगेलाल राठौर भी मौजूद रहे

शाहजहांपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को दिलाजाक रामनगर पुवायां रोड और चिनौर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, पार्षद पति रिंकू, पार्षद पति कृष्ण कुमार बिन्नू और पार्षद पति छंगेलाल राठौर भी मौजूद रहे। वित्त मंत्री ने पौधारोपण के दौरान कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि वायु प्रदूषण कम करने, जलवायु को संतुलित रखने और भूमि का कटाव रोकने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। ऐसे पौधे लगाए जाएं जो लोगों को छाया, फल और पर्यावरण के लिए लाभकारी साबित हों। नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाएगा। इसके लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं पार्षद पति छंगेलाल राठौर ने आश्वासन दिया कि लगाए गए सभी पौधों की पूरी देखभाल की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे सुरक्षित रूप से विकसित हों।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.