शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

डिंगुरपुर में सड़क पर आवारा पशुओं का कब्जा : हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

शाहजहाँपुर | 30-Aug-2026 04:32 PM | 425 |
शाहजहाँपुर
हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

डिंगुरपुर में सड़क पर आवारा पशुओं का कब्जा, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

शाहजहांपुर। ब्लॉक कांट क्षेत्र के डिंगुरपुर में रात होते ही सड़क पर आवारा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। अंधेरे में सड़क के बीच बैठे दर्जनों पशु वाहन चालकों के लिए कभी भी जानलेवा हादसे की वजह बन सकते हैं। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर पशु बेखौफ बैठे हैं और वाहन चालक उनके बीच से गुजरने को मजबूर हैं।

सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग आखिर कब जागेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने की कार्रवाई शुरू होगी? स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल अभियान चलाकर पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और रात में सड़क सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.