शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता में चमका सत्य भारती स्कूल गढ़िया रंगीन : जीता ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी

शाहजहाँपुर | 28-Nov-2025 07:02 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
जीता ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी

जैतीपुर/गढ़िया रंगीन। क्षेत्र के प्रतिष्ठित सत्य भारती स्कूल, गढ़िया रंगीन ने गुरगवां में आयोजित क्लस्टर लेवल वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में क्लस्टर के छह विद्यालय—भोजपुर, बमनुआ, गुरगवां, बारीखास, गढ़िया रंगीन और मरेना बांगर—के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गुरगवां विद्यालय परिसर में आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया। उसके बाद विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का दौर शुरू हुआ, जिसमें दौड़, कबड्डी, खो-खो सहित कई इवेंट आयोजित किए गए। सत्य भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने सभी स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट स्कोर हासिल किया और ओवरऑल चैंपियनशिप को अपने नाम किया।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जलालाबाद सुश्री शाहीन अंसारी और रिटायर्ड प्रधानाचार्य एस.पी. सिंह ने विजेता छात्रों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंच पर सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस दौरान क्लस्टर कॉर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर मनोज तोमर, विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.