शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
शाहजहाँपुर न्यूज़

गढ़िया रंगीन थाने की भूमि की नीलामी सम्पन्न अनिल कुमार ने 2.70 लाख की बोली से जीता ठेका

अनिल कुमार ने 2.70 लाख की बोली से जीता ठेका
shahjahanpur-news-in-hindi

गढ़िया रंगीन (शाहजहांपुर)। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस विभाग को वर्ष 2011 में मिली भूमि की नीलामी मंगलवार 4 नवंबर 2025 को सम्पन्न हुई। नीलामी की प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी तिलहर की अध्यक्षता में थाना गढ़िया रंगीन परिसर में की गई। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन भी मौजूद रहे।

नीलामी में कुल 07 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें ग्राम रपड़िया नवादा निवासी अनिल कुमार पुत्र नत्थूलाल ने सर्वाधिक ₹2,70,000 की बोली लगाकर भूमि का ठेका अपने नाम कराया। वहीं ग्राम पहाड़पुर निवासी समोद सिंह पुत्र रामपाल सिंह की बोली ₹2,65,000 रही।

यह भूमि गाटा संख्या 452, कुल क्षेत्रफल 08 हेक्टेयर (122 बीघा) की है, जिसे दिसंबर 2024 से दिसंबर 2025 तक कृषि कार्य हेतु एक वर्ष के लिए ठेके पर दिया जाएगा। पूरी नीलामी प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई, जिसकी वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई गई।

अधिकारियों ने बताया कि ठेके की राशि शीघ्र ही राजकीय कोष में जमा की जाएगी। इस नीलामी से पुलिस विभाग को राजस्व प्राप्त होगा और भूमि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें

ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन, कांट क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज