शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

खेत में लगी आग से 20 कुंतल धान राख : रंजिश में आगजनी का आरोप

शाहजहाँपुर | 22-Oct-2025 08:47 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
रंजिश में आगजनी का आरोप

शाहजहांपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव जरगवां में रविवार की रात खेत में रखी धान की फसल में आग लगने से करीब 20 कुंतल धान जलकर राख हो गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। खेत मालिक ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।

गढ़िया रंगीन क्षेत्र के रिंकू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने गांव जरगवां स्थित अपने खेत में काटी गई धान की फसल इकट्ठी कर रखी थी। रविवार की शाम वह खाना खाने के लिए घर गया था। इसी दौरान, गांव के ही निरभान और गौतम ने पूर्व रंजिश के चलते पेट्रोल डालकर धान के ढेर में आग लगा दी। आग लगते ही पूरी फसल जलकर राख हो गई।

रिंकू के अनुसार, जब खेत पर मौजूद बटाईदार ने आग लगाने का विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल राख हो चुकी थी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.