प्रयागराज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / प्रयागराज
🚨 Breaking News | प्रयागराज

माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में धरने पर बैठ : जानकारी के अनुसार, शंकराचार्य जी कल से अन्न–जल त्यागकर अपने शिविर में बैठे हुए

प्रयागराज | 19-Jan-2026 02:34 PM | 10 |
प्रयागराज
जानकारी के अनुसार, शंकराचार्य जी कल से अन्न–जल त्यागकर अपने शिविर में बैठे हुए

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक पुलिस–प्रशासन उन्हें सम्मानपूर्वक स्नान के लिए नहीं ले जाता, तब तक वे गंगा स्नान नहीं करेंगे।

जानकारी के अनुसार, शंकराचार्य जी कल से अन्न–जल त्यागकर अपने शिविर में बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा उनके रथ को आगे बढ़ने से रोके जाने से उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा। इसी कारण वे बिना गंगा स्नान किए वापस लौट आए थे।

रथ रोके जाने की घटना के दौरान मौके पर मौजूद शिष्य आक्रोशित हो गए थे, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संत समाज का सम्मान सर्वोपरि है और प्रशासन को इस विषय में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

मामले को लेकर शंकराचार्य जी ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की घोषणा की है, जिसमें वे पूरे घटनाक्रम और अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से रखने वाले हैं। माघ मेले में इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल देखी जा रही है।

अन्य खबरें

लखनऊ। बीटेक पास छात्र का शातिर गिरोह बेनकाब, NEET में पास कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी : मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना देखने वाले छात्रों को करोड़ों रुपये का चूना

प्रयागराज न्यूज़

राज पाण्डेय को रजत पदक : राष्ट्रीय साफ्ट बॉल टेनिस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान

प्रयागराज न्यूज़

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: : अध्यक्ष समेत 28 पदों के लिए मतदान शुरू

प्रयागराज न्यूज़

महाकुंभ में गंगा में गिर रहा सीवेज, यूपीपीसीबी को फटकार : 50 करोड़ लोगों को सीवेज से दूषित पानी में नहलाया गया

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुंभ मेले में गंगा की स्वच्छता को लेकर विवाद : दो अलग-अलग रिपोर्टों से उठा सवाल

ट्रेंडिंग न्यूज़

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र ने संगम में डुबकी लगाई : बोले- 3 हजार रुपए हर महीने दूंगा, इस्लाम से सनातन में आएं

गाजियाबाद न्यूज़

महाकुंभ में नया ट्रैफिक प्लान- 12 तक वाहनों की नो-एंट्री : CM योगी बोले- जाम नहीं लगना चाहिए

ट्रेंडिंग न्यूज़

Maha Kumbh Mela : मानवता के सबसे बड़े समागम में दैवीय, डिजिटल और राजनीतिक

ट्रेंडिंग न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.