प्रयागराज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / प्रयागराज
🚨 Breaking News | प्रयागराज

राज पाण्डेय को रजत पदक : राष्ट्रीय साफ्ट बॉल टेनिस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान

प्रयागराज | 26-Jul-2025 12:15 AM | 52 |
प्रयागराज
राष्ट्रीय साफ्ट बॉल टेनिस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान

प्रयागराज, गंगापार (बहरिया थाना क्षेत्र) – सिकंदरा तुलापुर स्थित राधारमण मिश्र महाविद्यालय के बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) के छात्र राज पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। राज पाण्डेय ने पंचकूला (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय साफ्ट बॉल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र राज पाण्डेय और उनके अभिभावकों को प्रबंधक रावेंद्र मिश्र द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सूर्यनाथ यादव, निदेशक रोहित मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अकांक्षा चतुर्वेदी, डॉ. आदित्य यादव (प्राचार्य, कामता प्रसाद मिश्र विधि महाविद्यालय), मयंक शर्मा सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने छात्र की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

राज पाण्डेय की यह सफलता न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

अन्य खबरें

माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में धरने पर बैठ : जानकारी के अनुसार, शंकराचार्य जी कल से अन्न–जल त्यागकर अपने शिविर में बैठे हुए

प्रयागराज न्यूज़

लखनऊ। बीटेक पास छात्र का शातिर गिरोह बेनकाब, NEET में पास कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी : मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना देखने वाले छात्रों को करोड़ों रुपये का चूना

प्रयागराज न्यूज़

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: : अध्यक्ष समेत 28 पदों के लिए मतदान शुरू

प्रयागराज न्यूज़

महाकुंभ में गंगा में गिर रहा सीवेज, यूपीपीसीबी को फटकार : 50 करोड़ लोगों को सीवेज से दूषित पानी में नहलाया गया

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुंभ मेले में गंगा की स्वच्छता को लेकर विवाद : दो अलग-अलग रिपोर्टों से उठा सवाल

ट्रेंडिंग न्यूज़

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र ने संगम में डुबकी लगाई : बोले- 3 हजार रुपए हर महीने दूंगा, इस्लाम से सनातन में आएं

गाजियाबाद न्यूज़

महाकुंभ में नया ट्रैफिक प्लान- 12 तक वाहनों की नो-एंट्री : CM योगी बोले- जाम नहीं लगना चाहिए

ट्रेंडिंग न्यूज़

Maha Kumbh Mela : मानवता के सबसे बड़े समागम में दैवीय, डिजिटल और राजनीतिक

ट्रेंडिंग न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.