प्रयागराज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / प्रयागराज
🚨 Breaking News | प्रयागराज

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: : अध्यक्ष समेत 28 पदों के लिए मतदान शुरू

प्रयागराज | 24-Jul-2025 10:35 PM | 52 |
प्रयागराज
अध्यक्ष समेत 28 पदों के लिए मतदान शुरू

प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज बुधवार को मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवनिर्मित न्यू अधिवक्ता चैंबर बिल्डिंग के भूतल स्थित पार्किंग क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ, जो लगभग आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ।

मुख्य चुनाव अधिकारी राधाकांत ओझा ने बताया कि इस बार अध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 200 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 9719 अधिवक्ताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कुल 18 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जिनमें महिला और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए अलग से विशेष बूथ की व्यवस्था की गई है।

चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतदान कराया जा रहा है। सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

चुनाव समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल वैध बार एसोसिएशन आईडी कार्ड के साथ अधिवक्ताओं को मतदान की अनुमति दी जाएगी और अधिवक्ता ड्रेस में आना अनिवार्य होगा।

मतदान के दौरान हाईकोर्ट की अदालतों में सुनवाई जारी है। इस परिस्थिति को देखते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने मुख्य न्यायाधीश से "नो एडवर्स ऑर्डर" जारी करने का अनुरोध किया है, ताकि मतदान में व्यस्त अधिवक्ताओं को किसी केस में नुकसान न हो।

यह चुनाव अधिवक्ता समुदाय की नीतियों, नेतृत्व और भविष्य की दिशा तय करेगा, और इसी कारण इसे लेकर वकीलों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अन्य खबरें

माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में धरने पर बैठ : जानकारी के अनुसार, शंकराचार्य जी कल से अन्न–जल त्यागकर अपने शिविर में बैठे हुए

प्रयागराज न्यूज़

लखनऊ। बीटेक पास छात्र का शातिर गिरोह बेनकाब, NEET में पास कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी : मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना देखने वाले छात्रों को करोड़ों रुपये का चूना

प्रयागराज न्यूज़

राज पाण्डेय को रजत पदक : राष्ट्रीय साफ्ट बॉल टेनिस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान

प्रयागराज न्यूज़

महाकुंभ में गंगा में गिर रहा सीवेज, यूपीपीसीबी को फटकार : 50 करोड़ लोगों को सीवेज से दूषित पानी में नहलाया गया

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुंभ मेले में गंगा की स्वच्छता को लेकर विवाद : दो अलग-अलग रिपोर्टों से उठा सवाल

ट्रेंडिंग न्यूज़

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र ने संगम में डुबकी लगाई : बोले- 3 हजार रुपए हर महीने दूंगा, इस्लाम से सनातन में आएं

गाजियाबाद न्यूज़

महाकुंभ में नया ट्रैफिक प्लान- 12 तक वाहनों की नो-एंट्री : CM योगी बोले- जाम नहीं लगना चाहिए

ट्रेंडिंग न्यूज़

Maha Kumbh Mela : मानवता के सबसे बड़े समागम में दैवीय, डिजिटल और राजनीतिक

ट्रेंडिंग न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.