शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
नोएडा न्यूज़

महिला ने बच्चे के साथ की बदसलूकी पकड़कर खींचा और धक्का देकर बाहर निकाल दिया

पकड़कर खींचा और धक्का देकर बाहर निकाल दिया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी में एक महिला ने कुत्ते को लेकर बच्चे से बदसलूकी की। यह घटना 12वें एवेन्यू की लिफ्ट में हुई। लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे ने महिला से हाथ जोड़कर कुत्ते को अंदर न लाने की विनती की।

महिला अपने कुत्ते के साथ जबरन लिफ्ट में घुसने की कोशिश कर रही थी। बच्चा डर के मारे लिफ्ट से बाहर निकलने लगा। इस पर महिला ने बच्चे को पकड़कर खींचा और धक्का देकर बाहर निकाल दिया। यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोसाइटी के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने गेट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पालतू कुत्तों के लिए नियम बने हुए हैं, लेकिन कुत्ते के मालिक इनका पालन नहीं करते। उन्होंने महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस पूरे प्रकरण पर डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जैसे ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने इस मामले में स्वत संज्ञान लिया और आरोपी महिला को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज