शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नोएडा न्यूज़

नोएडा: फेस-1 पुलिस ने 10 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार : एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
Noida Police

नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 280 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की है। साथ ही स्मैक की बिक्री से प्राप्त 4,200 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना फेस-1 क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बिक्री की रकम भी जब्त कर ली।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला से स्मैक की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आई थी और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करती थी।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Puneet Sharma
Puneet Sharma

2020 मे पत्रकारिता की शुरुआत की थी मेरठ ग़ज़िआबाद और नॉएडा मे। मेने पत्रकारिता में जंतर मंतर पर कई बड़े धरना प्रदर्शन कवर किए। इसक...

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण