नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / नोएडा
🚨 Breaking News | नोएडा

नोएडा में फर्जी इंटरपोल ऑफिस का भंडाफोड़ : हाई-लेवल गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

नोएडा | 12-Aug-2025 12:42 AM | 11 |
नोएडा
हाई-लेवल गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस ने सेक्टर-70 में चल रहे नकली पुलिस ऑफिस “इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो” का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने इस कार्यालय को असली थाने जैसा माहौल देने के लिए पुलिस रंग, लोगो और फर्नीचर का इस्तेमाल किया था।

पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह खुद को इंटरपोल, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और यूरेशिया पोल जैसे संगठनों से जुड़ा बताता था। इतना ही नहीं, उन्होंने यूके में अपना ऑफिस होने का भी झूठा दावा किया। इस ऑफिस के जरिए वे सरकारी पदाधिकारियों के नाम पर आम जनता से ठगी कर रहे थे।

संयुक्त पुलिस कार्रवाई
थाना फेस-3 और सेंट्रल नोएडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 9 मोबाइल फोन, 17 स्टाम्प मोहर, 6 चेकबुक, कई फर्जी आईडी कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड, विभिन्न मंत्रालयों के फर्जी प्रमाणपत्र, चार बोर्ड, ₹42,300 नकद और अन्य दस्तावेज बरामद हुए।

डोनेशन के नाम पर ठगी
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, आरोपी इस ऑफिस को किराए पर लेकर डोनेशन के नाम पर वेबसाइट www.intlpcrib.in के जरिए धन उगाही करते थे। वेबसाइट पर दिखाए गए सभी प्रमाणपत्र नकली थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 204, 205, 318, 319, 336, 338, 339, 3(5) समेत आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D और प्रतीक एवं नाम (अनुचित प्रयोग निवारण) अधिनियम की धारा 150 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह खुलासा नोएडा में फर्जीवाड़ा गैंग की एक बड़ी साजिश को उजागर करता है।

अन्य खबरें

नोएडा फेस-3 पुलिस को बड़ी सफलता : लैपटॉप-मोबाइल-बाइक चोरी गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा न्यूज़

यूजीसी कानून के विरोध में मनोकामना मंदिर परिसर में जनआक्रोश : आंदोलन की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

Noida News : नोएडा एयरपोर्ट पर आज और कल लैंडिंग-टेकऑफ का ट्रायल : DGCA करेगा कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट

नोएडा न्यूज़

NOIDA : वाणिज्य मंत्रालय में रिटायर्ड अधिकारी से एक करोड़ 70 लाख की ठगी : तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: चार मूर्ति से पर्थला चौक तक भीषण जाम से जनता परेशान : ट्रैफिक जाम के प्रमुख कारणों में खराब ट्रैफिक सिग्नल और सड़कों पर अतिक्रमण शामिल

नोएडा न्यूज़

Noida News : नोएडा सेक्टर-62: बंद कार में मिले दो शव, इलाके में सनसनी : पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

नोएडा न्यूज़

गौतमबुद्धनगर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भव्य स्वागत : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे लुहारली पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, सैकड़ों की संख्या में रहे मौजूद

नोएडा न्यूज़

Noida News : कुत्ते को बिस्कुट खिलाने को लेकर पत्रकार और परिजन के बीच झगड़ा : पुलिस कार्रवाई में जुटी

नोएडा न्यूज़

Noida News: जिला अस्पताल सेक्टर-39 में हंगामा : महिलाओं ने सुरक्षा कर्मियों पर लगाए बदसलूकी के आरोप, चप्पल तान कर जताया विरोध

नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सुंदरम सोसाइटी में RWA AO चुनाव सम्पन्न : अध्यक्ष महेश चंद राय ने पूरी टीम के साथ दर्ज की जीत

ग्रेटर नोएडा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.