नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / नोएडा
🚨 Breaking News | नोएडा

ग्रेटर नोएडा: चार मूर्ति से पर्थला चौक तक भीषण जाम से जनता परेशान : ट्रैफिक जाम के प्रमुख कारणों में खराब ट्रैफिक सिग्नल और सड़कों पर अतिक्रमण शामिल

नोएडा | 06-Aug-2025 12:34 AM | 11 |
नोएडा
ट्रैफिक जाम के प्रमुख कारणों में खराब ट्रैफिक सिग्नल और सड़कों पर अतिक्रमण शामिल

ग्रेटर नोएडा, 5 अगस्त 2025:
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति से लेकर पर्थला चौक तक का प्रमुख मार्ग इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। रोजाना सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर लंबा जाम लगना आम हो गया है, जिससे राहगीरों, ऑफिस जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और आपात सेवाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह जाम सिर्फ एक दिन की बात नहीं, बल्कि रोज की स्थिति बन चुकी है। खासतौर से ऑफिस और स्कूल टाइम पर चार मूर्ति से लेकर पर्थला चौक तक का सफर घंटों में तय होता है, जो सामान्यतः 10-15 मिनट का होता है।

ट्रैफिक जाम के प्रमुख कारणों में अनियंत्रित ऑटो, अवैध पार्किंग, खराब ट्रैफिक सिग्नल और सड़कों पर अतिक्रमण शामिल हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों और गड्ढों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

स्थानीय निवासियों ने ट्रैफिक पुलिस और नोएडा अथॉरिटी से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। सोशल मीडिया पर भी लोग police को शिकायतें कर चुके हैं।

अब सवाल यह है कि क्या ट्रैफिक विभाग और प्रशासन इस गंभीर समस्या का कोई समाधान निकालेगा, या जनता ऐसे ही रोजाना घंटों जाम में फंसी रहेगी?

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.