शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
नोएडा न्यूज़

ऑनलाइन ऐप से बुलाई गई नौकरानी ने गहने चुराए पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार
Noida Police

नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र में एक घरेलू सहायिका ने परिवार का विश्वास जीतने के बाद लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान बरामद किया।

विश्वास जीतकर की चोरी

सर्फाबाद के मंगल बाजार निवासी पूजा, जो मूल रूप से बुलंदशहर के स्याना की रहने वाली है, को एक परिवार ने BROOMIES APP के माध्यम से घरेलू सहायिका के रूप में काम पर रखा था। शुरुआत में उसने अपना काम ईमानदारी से किया, जिससे परिवार का उस पर भरोसा बढ़ गया। लेकिन जब सही मौका मिला, तो वह लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। चोरी के बाद उसने काम पर आना छोड़ दिया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ठिकाने बदलकर बचने की कोशिश

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पूजा की तलाश शुरू की। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी, जिससे पुलिस के लिए उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा था। लेकिन शुक्रवार को जब वह किसी काम से नोएडा आई, तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सेक्टर-71 के सर्विस रोड के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की चेतावनी

एसीपी राजीव गुप्ता ने लोगों से अपील की कि किसी भी घरेलू सहायिका या कर्मचारी को रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं और उसके दस्तावेजों की एक कॉपी अपने पास रखें। साथ ही, नौकरों को तिजोरी और अलमारी की छानबीन करने का अधिकार न दें। यदि किसी पर शक हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत करें। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पूजा ने पहले कहां-कहां काम किया था।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज