शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
नोएडा न्यूज़

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा पकड़ा

एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा पकड़ा
noida-news

सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरे को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाशों के पास से दो देशी तमंचे, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घटना सोमवार रात की है, जब बिसरख पुलिस कामाख्या बिला से चिपियाना की ओर जाने वाले तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई और दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई।

घायल बदमाश की पहचान अमित (24) के रूप में हुई, जो सम्भल जिले के रहोली गांव का रहने वाला है। दूसरे बदमाश की पहचान सद्दाम (23) के रूप में हुई, जो चंदौसी, सम्भल का निवासी है। बदमाशों से बरामद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (UP16CJ1270) ब्लू सफायर मॉल के पीछे से चोरी की गई थी। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज