मुजफ्फरनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुजफ्फरनगर

खतौली शुगर मिल ने किसानों को बड़ी राहत, 37.26 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान जारी : त्रिवेणी शुगर मिल खतौली ने 37.26 करोड रुपए का किया भुगतान

मुजफ्फरनगर | 17-Dec-2025 07:40 PM | 250 |
मुजफ्फरनगर
त्रिवेणी शुगर मिल खतौली ने 37.26 करोड रुपए का किया भुगतान

खतौली! स्थित त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुगर यूनिट द्वारा किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कर बड़ी राहत दी गई है। मिल प्रबंधन ने 24 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक खरीदे गए गन्ने का कुल 37.26 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों के खातों में भेज दिया है। इस भुगतान से क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिला है। मिल प्रशासन के अनुसार अब तक खतौली शुगर मिल द्वारा किसानों को कुल 178.93 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है, जो मिल की पारदर्शी और किसान-हितैषी नीति को दर्शाता है। समयबद्ध भुगतान से किसानों में मिल के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।इस अवसर पर मिल के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने किसानों से अपील की कि वे चीनी मिल को साफ और ताजा गन्ने की ही आपूर्ति करें, जिससे चीनी उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और किसानों को भी उचित लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपना समस्त गन्ना मिल में ही आपूर्ति करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। डॉ. अशोक कुमार ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा“सहयोग आपका, व्यवस्था हमारी—खतौली शुगर मिल हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और उनके सम्मान व हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। गन्ना भुगतान की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है और उन्होंने मिल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसान नेताओं का कहना है कि समय पर भुगतान से खेती की लागत निकालने और आगामी फसल की तैयारी में काफी मदद मिलती है।

अन्य खबरें

बाबरी मस्जिद को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहीं बड़ी बात : राकेश टिकैत का बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़

श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचे यशवीर महाराज ने बाबरी मस्जिद पर दिया बड़ा बयान : गीता प्रकाश उत्सव व दत्तात्रेय अवतार दिवस पर श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य आध्यात्मिक महोत्सव

मुजफ्फरनगर न्यूज़

मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़

फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलकर : थाना परिसर में रिल बनाना बड़ा भारी पुलिस ने पड़कर जेल भेजा

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली पुलिस की बड़ी सफलता 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला को गिरफ्तार जेल भेजो : खतौली पुलिस की बड़ी सफलता: 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

सोशल मीडिया पर दोस्ती, निवेश का लालच और 3.09 करोड़ की ठगी : साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

के.के. पब्लिक स्कूल में 42वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल : ऑपरेशन सिंदूर की झांकी देख दर्शक हुए भावुक

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली : मलिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मलिक पहुंचे आनंद हॉस्पिटल, सादिक मलिक के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली : मलिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मलिक ने आनंद हॉस्पिटल में जाकर जानी सादिक मलिक की हालत

मुजफ्फरनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.