मुजफ्फरनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार का बड़ा मामला जिले से सामने आया है : एसडीएम ने जमीन मात्र ₹3 करोड़ की रिश्वत लेकर ट्रांसफर की।

मुजफ्फरनगर | 13-Sep-2025 03:12 AM | 11 |
मुजफ्फरनगर
एसडीएम ने जमीन मात्र ₹3 करोड़ की रिश्वत लेकर ट्रांसफर की।

मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार का बड़ा मामला जिले से सामने आया है। जानसठ के एसडीएम जयेंद्र सिंह ने 750 बीघा सरकारी जमीन डेरावाल कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम कर दी। यह जमीन नेशनल हाईवे पर स्थित है जिसकी कीमत अरबों रुपये आंकी जा रही है। आरोप है कि एसडीएम ने यह जमीन मात्र ₹3 करोड़ की रिश्वत लेकर ट्रांसफर की

मामले का खुलासा होते ही प्रशासन और सरकार में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, एसडीएम ने कार्रवाई के डर से बाद में अपना आदेश वापस लेने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

खास बात यह है कि इस पूरे प्रकरण में जयेंद्र सिंह ने मीडिया को चुप कराने की भी कोशिश की। उन्होंने कई मीडिया संस्थानों को नोटिस भेजकर कार्रवाई का डर दिखाया। लेकिन पत्रकार पीछे नहीं हटे और लगातार दबाव बनाए रखा। अंततः सच्चाई सामने आ गई।

जमीन घोटाले की जानकारी लखनऊ तक पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत एक्शन लिया और एसडीएम जयेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। अब उन पर भ्रष्टाचार और राजस्व घोटाले से जुड़े गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जमीन सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए आरक्षित थी। ऐसे में रिश्वत लेकर अरबों की जमीन को सोसाइटी के नाम कर देना न केवल जनता से धोखा है, बल्कि सरकारी संपत्ति की सीधी लूट है।

जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह मामला बड़े स्तर पर जांच का विषय बनेगा और कई अन्य अफसरों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।

अब सवाल उठ रहा है कि आखिर करोड़ों की रिश्वत लेकर अरबों की सरकारी जमीन हड़पने वाले एसडीएम के खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई होगी और क्या सरकार इस घोटाले को पूरी तरह उजागर करेगी।

अन्य खबरें

खतौली शुगर मिल ने किसानों को बड़ी राहत, 37.26 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान जारी : त्रिवेणी शुगर मिल खतौली ने 37.26 करोड रुपए का किया भुगतान

मुजफ्फरनगर न्यूज़

बाबरी मस्जिद को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहीं बड़ी बात : राकेश टिकैत का बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़

श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचे यशवीर महाराज ने बाबरी मस्जिद पर दिया बड़ा बयान : गीता प्रकाश उत्सव व दत्तात्रेय अवतार दिवस पर श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य आध्यात्मिक महोत्सव

मुजफ्फरनगर न्यूज़

मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़

फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलकर : थाना परिसर में रिल बनाना बड़ा भारी पुलिस ने पड़कर जेल भेजा

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली पुलिस की बड़ी सफलता 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला को गिरफ्तार जेल भेजो : खतौली पुलिस की बड़ी सफलता: 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

सोशल मीडिया पर दोस्ती, निवेश का लालच और 3.09 करोड़ की ठगी : साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

के.के. पब्लिक स्कूल में 42वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल : ऑपरेशन सिंदूर की झांकी देख दर्शक हुए भावुक

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली : मलिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मलिक पहुंचे आनंद हॉस्पिटल, सादिक मलिक के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुजफ्फरनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.