मुजफ्फरनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ : 5 हजार का इनामी बदमाश अक्षय घायल

मुजफ्फरनगर | 12-Sep-2025 02:52 AM | 11 |
मुजफ्फरनगर
5 हजार का इनामी बदमाश अक्षय घायल

मुजफ्फरनगर, 10 सितंबर। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 हजार रुपये का इनामी बदमाश अक्षय घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अक्षय के पैर में गोली लगी, जिससे वह लंगड़ा होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर जंगलों में हुई। पुलिस को लंबे समय से अक्षय की तलाश थी, क्योंकि वह छपार इलाके में समरसेबिल पंप चोरी के मामले में वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके जवाब में पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। उसके पास से चोरी किया गया समरसेबिल पंप और एक तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं।

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और जिले में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई, लेकिन साथ ही स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्पर कार्रवाई की सराहना भी की है।

अन्य खबरें

खतौली शुगर मिल ने किसानों को बड़ी राहत, 37.26 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान जारी : त्रिवेणी शुगर मिल खतौली ने 37.26 करोड रुपए का किया भुगतान

मुजफ्फरनगर न्यूज़

बाबरी मस्जिद को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहीं बड़ी बात : राकेश टिकैत का बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़

श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचे यशवीर महाराज ने बाबरी मस्जिद पर दिया बड़ा बयान : गीता प्रकाश उत्सव व दत्तात्रेय अवतार दिवस पर श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य आध्यात्मिक महोत्सव

मुजफ्फरनगर न्यूज़

मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़

फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलकर : थाना परिसर में रिल बनाना बड़ा भारी पुलिस ने पड़कर जेल भेजा

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली पुलिस की बड़ी सफलता 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला को गिरफ्तार जेल भेजो : खतौली पुलिस की बड़ी सफलता: 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

सोशल मीडिया पर दोस्ती, निवेश का लालच और 3.09 करोड़ की ठगी : साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

के.के. पब्लिक स्कूल में 42वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल : ऑपरेशन सिंदूर की झांकी देख दर्शक हुए भावुक

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली : मलिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मलिक पहुंचे आनंद हॉस्पिटल, सादिक मलिक के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुजफ्फरनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.