गुरुकुल पब्लिक स्कूल मुरैना विक्रमनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया
गुरुकुल पब्लिक स्कूल, मुरैना विक्रमनगर में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रिचा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री देवेंद्र शंखवार ने किया ।कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए देशभक्ति के संदेश दिए।विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने देशहित में कार्य करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ। अंत में श्रीमती प्रियंका तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया।