मुरैना न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुरैना
🚨 Breaking News | मुरैना

मुरैना जिले में होली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : कई दुकानों पर छापेमारी

मुरैना | 27-Feb-2026 11:15 AM | 517 |
मुरैना
कई दुकानों पर छापेमारी

होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुरैना जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और मिठाई की दुकानों पर अचानक छापेमारी कर नमूने लिए गए।जांच अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने मिठाई, खोया, मावा, रंगीन पेड़े, नमकीन और खाद्य रंगों की गुणवत्ता की जांच की। कई दुकानों पर साफ-सफाई की कमी और खाद्य पदार्थों के खुले में रखे होने पर नाराजगी जताई गई। टीम ने संदिग्ध पाए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। जिले भर में मिठाई की दुकानों और मावा निर्माण स्थान की सघन तरीके से जांच की जिसमें पता चला कि मुरैना के स्टेशन रोड में गिर्राज मिष्ठान भंडार अग्रवाल स्वीट्स न्यू निर्वाण मिष्ठान भंडार और महामाया स्वीट्स से मिठाइयों के नमूने एकत्रित किया जिसमें महामाया स्वीट्स के पुराने गोदाम से 10 किलो के आसपास खराब मिठाई मौके पर ही जपत करके नष्ट कराई। न्यू गोयल स्वीट्स से भी मावा का सैंपल लिया कैलारस में भी कार्रवाई की गई और वहां से श्रीजी मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू मलाई बर्फी मिल्क केक और सोनपापड़ी के नमूने लिए इससे पहले 25 फरवरी को जवाब तहसील में भी पांच दुकानों पर कार्रवाई की गई इस दौरान अविनाश गुप्ता अपनी मोबाइल लैब स्टाफ सहित मौजूद रहे।विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिष्ठित दुकानों से ही मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत तुरंत विभागीय हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं।होली से पहले हुई इस कार्रवाई से जिले के मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

अन्य खबरें

युवक ने घर में फांसी लगाई : युवक 36 साल का था

मुरैना न्यूज़

मुरैना में नया रेलवे फुट-ओवर ब्रिज रनिंग ट्रैक बना : युवाओं को शारीरिक परीक्षा की तैयारी करते देखा गया

मुरैना न्यूज़

उमस भरी गर्मी से बेहाल हुआ मुरैना : बारिश का इंतजार बढ़ा रहा लोगों की परेशानी

मुरैना न्यूज़

मध्य प्रदेश बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा का परिणाम 2026 आज : रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा

मुरैना न्यूज़

गुरुकुल पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया : महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना

मुरैना न्यूज़

गुरुकुल पब्लिक स्कूल, मुरैना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह : होली के महत्व और भाईचारे का संदेश दिया

मुरैना न्यूज़

मुरैना जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा आज से : परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आधारित होगी

मुरैना न्यूज़

गुरुकुल पब्लिक स्कूल में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई : प्रेरणादायक भाषण, कविता पाठ प्रस्तुतियाँ भी दी गईं

मुरैना न्यूज़

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली : 22 जिलों में बारिश का अलर्ट

मुरैना न्यूज़

लाडली बहनों को होली से पहले ₹1500 की सौगात : लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त 14 फरवरी को होगी जारी

मुरैना न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.