मेरठ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मेरठ
🚨 Breaking News | मेरठ

शादी में थूक लगाकर रोटी बनाने वाला गिरफ्तार : बजरंग दल के हंगामे के बाद कार्रवाई

मेरठ | 25-Feb-2025 07:40 PM | 11 |
मेरठ
बजरंग दल के हंगामे के बाद कार्रवाई

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

वीडियो में एक युवक रोटी पर थूककर उसे तंदूर में सेंकते हुए नजर आ रहा है। वह लगातार 10 रोटियां इसी तरह बनाता दिखा। वीडियो के सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया।

योगी सरकार ला रही सख्त कानून

उत्तर प्रदेश सरकार खाद्य पदार्थों में थूक या किसी अन्य हानिकारक तत्व को मिलाने पर सख्त सजा के प्रावधान वाला कानून लाने जा रही है। इसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है।

हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के नेता सचित सिरोही ने कहा कि "यह न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि समाज में धार्मिक सौहार्द भी बिगाड़ने की साजिश है।" उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं के पीछे 'थूक जिहाद' जैसी मानसिकता काम कर रही है और सरकार को इस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

एसपी सिटी का बयान

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी इमरान, निवासी मऊ खास, मुंडाली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूपी सरकार के नए कानून में क्या होंगे प्रावधान?

  1. खाने में कोई भी अवांछित चीज मिलाने पर कड़ी सजा होगी।
  2. ग्राहक को यह अधिकार होगा कि वह खाने में मिले इंग्रेडिएंट्स की जानकारी ले सके।
  3. संदेह होने पर ग्राहक पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकेगा, जिसके लिए स्टैंडर्ड जांच प्रक्रिया बनाई जाएगी।

क्यों जरूरी पड़ा नया कानून?

हाल के महीनों में यूपी में खाने-पीने की चीजों में थूकने या अन्य हानिकारक चीजें मिलाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, इस पर सख्त कानून न होने के कारण आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। ऐसे में राज्य सरकार सख्त अध्यादेश लाकर इस तरह की हरकतों पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है।

मेरठ पुलिस ने कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

अन्य खबरें

केबल चोरी प्रकरण में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार : थाना परतापुर पुलिस

मेरठ न्यूज़

मेरठ की "NO हिंदू" कॉलोनी पर बुलडोजर : बिल्डरों पर केस दर्ज

मेरठ न्यूज़

मेरठ: देहली गेट क्षेत्र में दो समुदायों के बीच टकराव : बाइक सवार युवक पर हुआ हमला

मेरठ न्यूज़

मेरठ में कच्छा बनियान गैंग का आतंक : हथियारों से लैस बदमाशों ने घर का दरवाजा तोड़ा

मेरठ न्यूज़

बीजेपी नेता के रिश्तेदारों पर युवक से मारपीट का आरोप : लोहे की सरिया से बेरहमी से मारा

मेरठ न्यूज़

फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई, लाइसेंस होंगे जब्त : डीआईजी के कड़े निर्देश

मेरठ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.