मेरठ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मेरठ
🚨 Breaking News | मेरठ

केबल चोरी प्रकरण में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार : थाना परतापुर पुलिस

मेरठ | 11-Nov-2025 11:52 PM | 11 |
मेरठ
थाना परतापुर पुलिस

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परतापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 33 केवी केबल चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम गफूर पुत्र मकबूल (उम्र 38 वर्ष) तथा निजामुद्दीन उर्फ भूरे पुत्र कल्लू (उम्र 19 वर्ष) हैं, दोनों मुकुट महल के पीछे झुग्गी-झोपड़ी, थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ के निवासी हैं।

थाना प्रभारी परतापुर के अनुसार, 10 नवम्बर 2025 को पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान बिजली बंबा रोड स्थित अरोमा होटल से लगभग 500 मीटर पहले पहुंची थी, तभी संदिग्ध हालात में घूम रहे दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने 132 केवी विद्युत उपकेंद्र परतापुर से रामलीला ग्राउंड स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तक बिछाई जा रही अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन से लगभग 20 मीटर केबल चोरी की थी।

इस संबंध में वादी अजय प्रताप चौहान, निवासी जाग्रति विहार, गाजियाबाद द्वारा पूर्व में थाना परतापुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसी मुकदमे — मु0अ0सं0 515/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस — के तहत दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा लंबा
गिरफ्तार अभियुक्त गफूर के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 263/2018 धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353 भादवि थाना टीपी नगर और वर्तमान 515/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना परतापुर शामिल है।
वहीं, निजामुद्दीन उर्फ भूरे के विरुद्ध भी ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 417/2025 धारा 3(5), 305, 317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 420/2025 धारा 25, 3, 4 बीएनएस और 515/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना परतापुर प्रमुख हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक फहद जफर

  2. उपनिरीक्षक विकास सिंह

  3. हेड कांस्टेबल महेश बाबू (849)

  4. हेड कांस्टेबल राहुल कुमार (245)

थाना परतापुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

अन्य खबरें

मेरठ की "NO हिंदू" कॉलोनी पर बुलडोजर : बिल्डरों पर केस दर्ज

मेरठ न्यूज़

मेरठ: देहली गेट क्षेत्र में दो समुदायों के बीच टकराव : बाइक सवार युवक पर हुआ हमला

मेरठ न्यूज़

मेरठ में कच्छा बनियान गैंग का आतंक : हथियारों से लैस बदमाशों ने घर का दरवाजा तोड़ा

मेरठ न्यूज़

बीजेपी नेता के रिश्तेदारों पर युवक से मारपीट का आरोप : लोहे की सरिया से बेरहमी से मारा

मेरठ न्यूज़

शादी में थूक लगाकर रोटी बनाने वाला गिरफ्तार : बजरंग दल के हंगामे के बाद कार्रवाई

मेरठ न्यूज़

फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई, लाइसेंस होंगे जब्त : डीआईजी के कड़े निर्देश

मेरठ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.