कानपुर देहात न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कानपुर देहात

कानपुर देहात: भोगनीपुर फायर स्टेशन में रसोइए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात | 15-Jan-2026 06:52 PM | 518 |
कानपुर देहात
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के भोगनीपुर फायर स्टेशन में तैनात रसोइया के पद पर कार्यरत रामबाबू की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह रामबाबू की अचानक तबियत बिगड़ गई।स्थानीय लोगों ने उन्हें अर्धबेहोशी की हालत में पुखरायां सीएचसी पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अनूप सचान ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के कुसरजापुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवशंकर के 59 वर्षीय पुत्र रामबाबू के रूप में हुई है।वह भोगनीपुर फायर स्टेशन में रसोइया के तौर पर कार्यरत थे।

घटना की सूचना मिलने पर एस आई अवनीश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी साधना,पुत्र विजय कुमार और पुत्रियां रेखा,आरती का रो रो कर बुरा हाल था।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.