कानपुर देहात न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कानपुर देहात

कानपुर देहात: डेरापुर गलुवापुर में नाली सफाई न होने से व्यापारी व ग्रामीण परेशान : बदबू और गंदे पानी के बीच व्यापार करने को मजबूर दुकानदार, संक्रामक रोगों का डर

कानपुर देहात | 15-Jan-2026 07:35 PM | 518 |
कानपुर देहात
बदबू और गंदे पानी के बीच व्यापार करने को मजबूर दुकानदार, संक्रामक रोगों का डर

कानपुर देहात: डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर गांव में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने नाली की महीनों से सफाई न होने के कारण व्यापारी वर्ग सहित आम जनता भारी परेशानी का सामना कर रही है। नाली में गंदा व बदबूदार पानी भरा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय व्यापारियों चंद्रभान कुशवाहा, छोटे प्रजापति, दीपू तोमर, बड़े लाला शुक्ला, राजन ठाकुर, गजेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने नाली की सफाई को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर गांवों को साफ रखने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार कर्मचारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। सफाई कर्मी स्वयं कार्य न कर दूसरों से सफाई करवा रहे हैं, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

इस संबंध में एडीओ पंचायत अश्विनी कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। शीघ्र ही नाली की सफाई कराई जाएगी और यदि दोबारा शिकायत मिलती है तो संबंधित सफाई कर्मी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

भोगनीपुर में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सुनी समस्याएं, जमीनी विवादों के लिए संयुक्त टीम बनाने के निर्देश : जमीनी विवादों को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक का सख्त रुख

कानपुर देहात न्यूज़

कानपुर देहात: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी गिरफ्तार, शिवली पुलिस को मिली बड़ी सफलता : जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है

कानपुर देहात न्यूज़

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा : एसबीआई रोड पर टीवीएस एजेंसी शोरूम पर परंपरागत खिचड़ी भोज के साथ कंबल वितरण

कानपुर देहात न्यूज़

कानपुर देहात: बरौर की मड़ैया में : पूर्व प्रधान रामशंकर संखवार ने फीता काटकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

कानपुर देहात न्यूज़

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग,झोपड़ी जलकर राख गाय झुलसी : कोई जनहानि नहीं, तहसील प्रशासन ने की जांच

कानपुर देहात न्यूज़

कानपुर देहात में करंट की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत : परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात न्यूज़

कानपुर देहात: भोगनीपुर फायर स्टेशन में रसोइए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात न्यूज़

बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि: कानपुर देहात पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई अलख : एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं को किया गया सशक्त

कानपुर देहात न्यूज़

शिवली पुलिस की बड़ी कामयाबी : लोडर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

कानपुर देहात न्यूज़

कानपुर देहात: मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया : नारी शक्ति दिवस के रूप में समर्पित किया।

कानपुर देहात न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.