गंगधार झालावाड़
भाजपा नेता पर धमकी के आरोप, बेटे को लेकर विवाद से आहत वृद्ध ने खाया जहर
जीएसएस से बिजली चालू, बन्द कराने के दबाव को लेकर हुआ विवाद, अस्पताल में भर्ती
बिजली कटौती को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता पर धमकी देने के आरोपों के बीच एक वृद्ध ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मामला झालावाड़ जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के बैड़ला गांव का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैड़ला निवासी 60 वर्षीय भेरूलाल ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे कीटनाशक पी लिया। परिजनों द्वारा तुरंत उन्हें चौमहला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झालावाड़ रेफर कर दिया गया।
पीड़ित के बेटे श्याम सिंह, जो जीएसएस पर कार्यरत है, ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के भाजपा नेता सुल्तान सिंह द्वारा लगातार फोन कर बिजली चालू-बंद करने का दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही गाली-गलौज कर नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती थी। इससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में था।
बताया जा रहा है कि सरकार के निर्देशानुसार दिन में बिजली सप्लाई चालू करने का कोई आदेश नहीं था, इसके बावजूद दबाव बनाया जा रहा था। इसी तनाव के चलते वृद्ध ने यह कदम उठा लिया।
पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और अस्पताल में भर्ती भेरूलाल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
वहीं, भाजपा नेता सुल्तान सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने केवल पशुओं को पानी पिलाने के लिए कुछ समय के लिए बिजली चालू करने की बात कही थी, किसी प्रकार की धमकी नहीं दी गई।
अन्य खबरें
झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झालावाड़ न्यूज़उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा
झालावाड़ न्यूज़पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
झालावाड़ न्यूज़संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ न्यूज़चौमहला में फर्जी डॉक्टर के नाम से चल रहा हॉस्पिटल सील : चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई
झालावाड़ न्यूज़