चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन
गंगधार झालावाड़
चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने पहल की है। संगठन के जिला अध्यक्ष अंशुल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी गंगाधर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि झालावाड़ जिले में वर्तमान में केवल एक ही सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित है, जो झालावाड़ मुख्यालय पर स्थित है। चौमहला से इसकी दूरी लगभग 120 किलोमीटर होने के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आवागमन में काफी समय और खर्च उठाना पड़ता है।
अंशुल पटेल ने कहा कि दूरी और आर्थिक बोझ के चलते विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। कई विद्यार्थियों को बीच में ही पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
उन्होंने मांग की कि चौमहला क्षेत्र में जल्द से जल्द सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खोला जाए, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का लाभ उनके नजदीक ही मिल सके।
अन्य खबरें
झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झालावाड़ न्यूज़उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा
झालावाड़ न्यूज़पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
झालावाड़ न्यूज़संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ न्यूज़चौमहला में फर्जी डॉक्टर के नाम से चल रहा हॉस्पिटल सील : चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई
झालावाड़ न्यूज़