शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
जहानाबाद न्यूज़

प्रभात कुमार का आरोप वंशवाद में लिप्त एनडीए और महागठबंधन, जन सुराज पार्टी बदलाव की लड़ाई में

वंशवाद में लिप्त एनडीए और महागठबंधन, जन सुराज पार्टी बदलाव की लड़ाई में
jahanabad-news

वंशवाद में लिप्त एनडीए और महागठबंधन - प्रभात कुमार

जहानाबाद: घोषी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रभात कुमार ने एनडीए और महागठबंधन पर वंशवाद को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिन दलों ने जनता के सामने परिवारवाद के खिलाफ बातें कही, वही दल आज सबसे अधिक वंशवाद में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रभात कुमार ने दावा किया कि एनडीए में भी एक ही परिवार से तीन लोगों को टिकट दिया गया है, जो बताता है कि इन दलों की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। वहीं दूसरी ओर राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव की राजनीति तो पूरी तरह परिवारवाद आधारित रही है।

उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी वंशवाद और जातिवाद—दोनों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है और जनता से पाँच वादे करती है जिन्हें उनकी सरकार बनने पर समयसीमा में पूरा किया जाएगा।

मोकामा की हिंसक घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रभात कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में जनता के पास वोट सबसे बड़ा हथियार है और जनता हर गलत राजनीति का जवाब वोट से ही देती है।

घोषी विधानसभा की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक भाकपा माले के रामबली सिंह यादव जीत के बाद क्षेत्र में दिखे ही नहीं। जिसके चलते जनता में आक्रोश है और कई गांवों में उनके खिलाफ विरोध देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद प्रतिनिधि क्षेत्र में वापसी ही नहीं करते और उनकी समस्याएँ अनसुनी रह जाती हैं।

प्रभात कुमार ने कहा कि आज बिहार की जनता बदलाव के मूड में है, इसलिए ही जन सुराज पार्टी राज्य की 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और हर जगह मुकाबला दे रही है।

यह भी पढ़ें

जहानाबाद में सड़क हादसे के घायलों की मदद कर सुर्खियों में आए रालोजपा उम्मीदवार प्रमोद यादव
जहानाबाद विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुन्नू शर्मा के उतरने से राजनीतिक समीकरण बिगड़े, भूमिहार वोट बैंक में बिखराव से एनडीए को झटका लग सकता है।
डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
बिजली की केबल चोरी, मोटर चोरी करने का भी प्रयास; सरपंच महावीर सिंह राणावत ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की

अन्य खबरें

आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन