शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
जहानाबाद न्यूज़

बिहार चुनाव 2025 वोट मांगने गए NDA प्रत्याशी डॉक्टर अनिल कुमार पर जानलेवा हमला, RJD समर्थकों पर आरोप

वोट मांगने गए NDA प्रत्याशी डॉक्टर अनिल कुमार पर जानलेवा हमला, RJD समर्थकों पर आरोप
bihar-chunav-2025

बिहार विधानसभा चुनाव में टिकारी विधानसभा में प्रचार के लिए पहुंचे हम के प्रत्याशी व पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अनिल कुमार पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. यह घटना गुरुवार देर शाम को कोच थाना क्षेत्र के दिघौरा गांव में हुई. इस हमले में विधायक को हल्की चोट भी आई है. 
हम प्रत्याशी अनिल कुमार और उनके समर्थकों पर अचानक भीड़ में मौजूद सामाजिक तत्वों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दिया. इस घटना में प्रत्याशी व उनके समर्थकों को संभालने का मौका नहीं मिला. वहीं घटना में डॉक्टर अनिल कुमार घायल हो गए. उनके हाथ व सिर में गंभीर रूप से चोटें आई हैं. उनके समर्थकों पर भी हमला हुआ. जिसमें कई समर्थक भी घायल हैं. जानकारी के अनुसार उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया. गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है. पुलिस इस घटना में संयुक्त लोगों की तलाश कर रही है. फिलहाल पुलिस हम प्रत्याशी अनिल कुमार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जा रहा है. वहीं, इस पूरी घटना को लेकर अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने लिए वोट मांगने के लिए आए थे. लेकिन वहां मौजूद राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों ने उनके साथ बदतमीजी की और मेरे और मेरे साथियों पर हमला कर दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी हत्या का साजिश रचने का भी आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें

जहानाबाद में सड़क हादसे के घायलों की मदद कर सुर्खियों में आए रालोजपा उम्मीदवार प्रमोद यादव
जहानाबाद विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुन्नू शर्मा के उतरने से राजनीतिक समीकरण बिगड़े, भूमिहार वोट बैंक में बिखराव से एनडीए को झटका लग सकता है।
16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम

अन्य खबरें

महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज