शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
जहानाबाद न्यूज़

जहानाबाद सीट जहानाबाद विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुन्नू शर्मा के उतरने से राजनीतिक समीकरण बिगड़े, भूमिहार वोट बैंक में बिखराव से एनडीए को झटका लग सकता है।

जहानाबाद विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुन्नू शर्मा के उतरने से राजनीतिक समीकरण बिगड़े, भूमिहार वोट बैंक में बिखराव से एनडीए को झटका लग सकता है।
jehanabad-bhumihar-vote-nda

जहानाबाद विधानसभा सीट पर इस बार का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। माना जा रहा है कि भूमिहार वोट बैंक, जो परंपरागत रूप से एनडीए का मजबूत आधार रहा है, इस बार विभाजन का शिकार हो सकता है।

निर्दलीय चुन्नू शर्मा के आने से समीकरण बिगड़े

जहानाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा के मैदान में उतरने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। चुन्नू शर्मा की क्षेत्र में अच्छी पकड़ है और वे भूमिहार समुदाय में मजबूत प्रभाव रखते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उनके आने से एनडीए के लिए भूमिहार वोट में सेंध लगने की आशंका बढ़ गई है।

जनसुराज और महागठबंधन के प्रत्याशी भी भूमिहार

इसी सीट पर जनसुराज पार्टी ने अभिराम शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, जो स्वयं भूमिहार समाज से आते हैं।
वहीं महागठबंधन की ओर से राहुल शर्मा उम्मीदवार हैं, जिन्हें भूमिहार समुदाय में अच्छी पकड़ वाला चेहरा माना जाता है।

एनडीए के लिए चुनौती बनी चंद्रवंशी की राह

एनडीए ने इस सीट से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को टिकट दिया है। हालांकि, तीनों प्रमुख प्रत्याशी—राहुल शर्मा, अभिराम शर्मा और चुन्नू शर्मा—तीनों भूमिहार समाज से हैं।
इससे एनडीए को अपने पारंपरिक वोट बैंक को एकजुट रखने में कठिनाई आ सकती है।

त्रिकोणीय नहीं, चौकोर मुकाबले की तैयारी

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इस बार जहानाबाद में मुकाबला त्रिकोणीय नहीं बल्कि चौकोर हो सकता है।
भूमिहार वोटों के बिखरने से हर दल की रणनीति पर असर पड़ना तय है।

यह भी पढ़ें

जहानाबाद में सड़क हादसे के घायलों की मदद कर सुर्खियों में आए रालोजपा उम्मीदवार प्रमोद यादव
16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम

अन्य खबरें

महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज