शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
हापुड़ न्यूज़

गढ़मुक्तेश्वर: जिलाधिकारी ने नाव व पैदल चलकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण* जिलाधिकारी ने पैदल पानी मे चल किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने पैदल पानी मे चल किया निरीक्षण
latest-hapur-news

*गढ़मुक्तेश्वर: जिलाधिकारी ने नाव व पैदल चलकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण*

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांवों में पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही, पशुओं के चारे और आवश्यक सामान की आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने रविवार को स्वयं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया।

जिलाधिकारी ने नाव के जरिए गहरे पानी वाले इलाकों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जहां नाव नहीं जा सकी, वहां उन्होंने पानी में पैदल उतरकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद राजस्व, स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन टीम को राहत व बचाव कार्य और तेज करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ किया कि प्रशासन 24 घंटे आम जनता की सेवा में तत्पर है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को समय पर भोजन, पेयजल, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में स्वास्थ्य शिविर और अस्थायी राहत केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी  श्री अभिषेक पांडे जी की इस सक्रियता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि मुश्किल घड़ी में उनका इस तरह मौके पर पहुंचना ग्रामीणों के लिए हौसला बढ़ाने वाला कदम है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*