शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
हापुड़ न्यूज़

हापुड़ : भैंसा दौड़ के दौरान पुलिस ने पकड़ी भैंसा बुग्गी भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

हापुड़। गढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को आयोजित की जा रही भैंसा दौड़ के दौरान पुलिस और आयोजकों के बीच जमकर विवाद हो गया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कई भैंसा बुग्गियों को कब्जे में ले लिया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत गुट के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में पारंपरिक रूप से भैंसा दौड़ का आयोजन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उनकी वर्षों पुरानी परंपरा है, जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति ऐसे आयोजन नहीं किए जा सकते। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भैंसा बुग्गियों को जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई के विरोध में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बन गया।

हालांकि, बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पशु सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जब्त भैंसों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज