शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
हापुड़ न्यूज़

हापुड़ पिज्जा कैफे में प्रेमी जोड़े की पिटाई युवती का भाई साथियों संग पहुंचा

युवती का भाई साथियों संग पहुंचा

हापुड़, उत्तर प्रदेश — शहर के पेपर्स पिज्जा कैफे में मंगलवार दोपहर एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया। यहां एक युवती अपने प्रेमी के साथ गले में हाथ डालकर पिज्जा का आनंद ले रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में बातचीत और हंसी-मजाक में मशगूल थे। इसी दौरान अचानक युवती का भाई अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने बिना किसी बातचीत के प्रेमी जोड़े पर हमला कर दिया। पहले युवती को अलग खींचा गया और फिर उसके प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी गई। बीच-बचाव करने पर कैफे स्टाफ ने भी मारपीट रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती का भाई उसकी इस दोस्ती के खिलाफ था और रिश्ते को लेकर घर में पहले भी विवाद हो चुका था।

घटना के बाद कैफे में अफरा-तफरी मच गई और कई ग्राहक जल्दी-जल्दी वहां से निकल गए। फिलहाल पुलिस ने मारपीट में शामिल युवती के भाई और उसके साथियों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है, जहां लोग इस पर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं—कुछ भाई के कदम को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे निजी स्वतंत्रता में हस्तक्षेप मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज