हापुड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / हापुड़
🚨 Breaking News | हापुड़

हापुड़ में शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश : एंटी करप्शन टीम ने दो बाबू रंगे हाथ पकड़े

हापुड़ | 30-Apr-2025 12:19 AM | 15 |
हापुड़
एंटी करप्शन टीम ने दो बाबू रंगे हाथ पकड़े

जनपद हापुड़ में भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक और शर्मनाक घटना सामने आई, जब शिक्षा विभाग के दो बाबू एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गए। ये बाबू पिलखुवा के एक स्कूल की मान्यता को रिन्यूवल करने के नाम पर 70,000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

सूचना मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों बाबुओं को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई हापुड़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।

इस मामले के सामने आने से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है, क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी घटनाएं जनता के विश्वास को तोड़ रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई की जाती है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.